राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश से मौसम ठंडा हुआ है। 19 और 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी है, बारिश के साथ तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर में 18 मार्च की शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया। करीब 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को चौंका दिया। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे 19 मार्च की सुबह मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। कई दिनों से तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है।