शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, दोइज, शुक्रवार, रेवती नक्षत्रे, व्रज योगे, वालव करणे, मीन की चंद्रमा, तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम लाभकारी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चंचल, दार्शनिक, सुन्दर, सुशील, माता-पिता का भक्त, कम्प्यूटर इंजीनियर, शिक्षक-प्रोफेसर, प्रिंसपाल, बैंक कर्मचारी, लिपिक, क्लर्क, अकाउंटेन्ट, लेखापाल, खिलाड़ी होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्या में समय बीते तथा धन व्यर्थ व्यय होगा, सामाजिक लाभ मिले। वृष राशि :- मानसिक बेचैनी, क्लेश व अशांति के योग बनेंगे तथ कार्य व्यवसाय से लाभ होगा। मिथुन राशि :- वृथा भ्रमण से धन हानि, आरोप क्लेश से बचे तथा मानसिक स्थिति संदिग्ध रहेगी। कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिले, अर्थ व्यवस्था की अनुकूलता होगी, ध्यान देते रहे। सिंह राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होंगे, कार्यगति में सुधार बनेगा, समय का ध्यान रखकर कार्य करे। कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि होगी, धन का लाभ अवश्य ही होगा, ध्यान दें। तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फलप्रद रहेगा तथा व्यय भार बढ़ जायेगा। वृश्चिक राशि :- धन लाभ, कार्य कुशलता से संतोष पराक्रम एवं समृद्धि के योग अवश्य बनेंगे। धनु राशि :-व्यवसायिक गति उत्तम, मित्रों से सहयोग मिलेगा, रुके कार्य बन जायेंगे, प्रसन्नता होगी। मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य ही मिल जायेगी। कुंभ राशि :- कार्य व्यवसाय में अधिक धन का व्यय होगा, व्यय संभलकर करेंगे। मीन राशि :- समृद्धि के साधन जुटाए, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, कार्य व्यवसाय का ध्यान रखे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका