क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


- म. प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड सीहोर के द्वारा की गई गतिविधिया सीहोर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सीहोर के द्वारा ग्राम बमुलिया दोराहा एवं शेखपुरा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब का गहरीकरण के साथ आसपास साफ-सफाई का श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक प्रदीप सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में जल स्त्रोतों की साफ सफाई के लिए नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यों के माध्यम से ग्राम में जन जागरूकता गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया है। मेन्टर रवि सोनी द्वारा कहा कि अब समय आ गया है पानी को पानी की तरह ना बहाएं और इसके संरक्षण पर कार्य करें अब यह समय की मांग भी है और बेहद जरूरत भी है कि हम पानी की उपयोगिता को समझें और इसकी बूंद बूंद को सुरक्षित करने हेतु प्रयास करें। अभी हमें पानी को बचाने की आदत नहीं है हमें अपनी दिनचर्या में और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले पानी के प्रति अपनी आदत को बदलना होगा जिससे कि हम जल संरक्षण के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।तालाब गहरीकरण में सरपंच प्रतिनिधि नरेश गिर, जीवनवाणी समपर्ण समिति नवांकुर संस्था प्रतिनिधि थान सिंह, प्रगति पथ वेलफेयर सोसायटी राहुल मेवाड़ा, मेन्टर रवि सोनी, रोजगार सहायक रवि गोस्वामी, सीएमसीएलडीपी छात्र विजय मीना, प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ईएमएस / 19 मार्च 26