क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58वी बार नवरात्रि के प्रथम दिवस रक्तदान किया गया। राजेंद्र साहू चैत्र नवरात्रि एवं शारदीय नवरात्रि में वर्ष में 2 बार मानव हित में रक्तदान करते है। राजेंद्र साहू को राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के क्षेत्र में समाज रत्न, जन जागरण संबंधी लेख प्रकाशन पर निराला स्मृति सम्मान, जिला स्तर पर रक्त वीर सम्मान एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए गए है। वे गृहमंत्री ननकी राम कवर, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, विधायक प्रमचंद्र पटेल द्वारा भी सम्मानित हो चुके है। राजेंद्र साहू आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद, मरीजों, बच्चो, प्राग्नेट महिलाओं, दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों, सिकलिंग मरीजों की जिंदगी बचाने हेतु रक्तदान करते है। राजेंद्र साहू द्वारा कोरबा जिले के समस्त चिकित्सालयों बालको, एसईसीएल, एनटीपीसी, शासकीय चिकित्सालय, दांडेकर नर्सिंग होम, स्वेता नर्सिंग होम, सुरजीत सिंग चिकित्सालय, चांपा चिकित्सालय, बिलासपुर चिकित्सालय, बिलासा, संवेदना, बालाजी ब्लड बैंक में रक्तदान करते रहे है। राजेंद्र साहू 1990 से 2003 तक वर्ष में 1 बार एवं 2004 से अब तक वर्ष में 2 बार रक्तदान करते आ रहे है। उनका कहना है जब तक शरीर साथ देगा, रक्त दान करते रहेंगे। 19 मार्च / मित्तल