क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। मदनमहल थाना अतंर्गत सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की मेट्रो अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| मदनमहल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लार्डगंज पुलिस कालोनी निवासी 61 वर्षीय मुन्नालाल सिंह को सड़क दुर्घटना में आई चोटों के कारण गत रात मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था| गुरुवार की सुबह लगभग 8.20 बजे मुन्नालाल सिंह की मौत हो गई| पुलिस शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 19 मार्च 2026