क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


ईरान पर इजरायल - अमेरिका साम्राज्यवादी हमले बंद करो युद्ध नहीं शांति चाहिए ग्वालियर (ईएमएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा ईरान पर इसराइल - अमेरिकी साम्राज्यवादी द्वारा किए गए हमले के खिलाफ आज पूरे मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर जनता के बीच सभा करने का आवाहन किया था। जिसके तहत आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला ग्वालियर द्वारा हजीरा चौराहे पर जंगी प्रदर्शन कर सभा आयोजित की गई। सभा मैं उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं जनता को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉम संजीव राजपूत,कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा एक तरफा और अविवेकपूर्ण पूर्ण टेरिफ घमासान के बाद एक तरफा बमबारी कर अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के कारण शुरू हुआ । जब कि ईरान ने आश्वासन दिया था कि उसके पास परमाणु हथियार बनाने की योजना नहीं है। ईरान से खतरा महसूस करने वाले इसराइल ने अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए मजबूर किया । ईरान पर एक तरफा बमबारी ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की स्थिति में धकेल दिया है और पूरी दुनिया को आर्थिक उथल पुथल में डाल दिया है। नागरिक ढांचे,अस्पतालों ,शैक्षणिक संस्थाओं और शहरी क्षेत्र , स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। दक्षिण पूर्वी ईरानी शहर मिनाव में एक प्राइमरी स्कूल के अंदर 165 बच्चों की हत्या कर दी गई जो अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून विशेष कर जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है । युद्ध में निर्दोष लोगों की मृत्यु पर दुनिया चिंतित है। युद्ध विभीषिका एवं आर्थिक उथल-पुथल और सुरक्षा को लेकर देश के एक लाख नागरिक गल्फ देशो मैं फंसे है भारत सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। भारत की पूर्व की विदेश नीति गुटनिरपेक्ष एवं बुरे वक्त में साथ देने वाले ईरान को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर ईरान, इजरायल अमेरिका युद्ध को समाप्त करने के अपने राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास करने की भूमिका अदा करें। भारत सरकार को युद्ध एवं विश्व में फैली अफरा तफरी से विपक्षी दलों को अपने विश्वास में लेकर देश की एक स्पष्ट राय के साथ आगे बढ़े। आज के प्रदर्शन सभा में कॉम संजीव राजपूत,कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट,कॉम अशोक पाठक, कॉम रतन वर्मा पूर्व जिला जज,कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम अनवर खान,कॉम हरि शंकर माहौर,कॉम बारेलाल पाल,कॉम जालिम सिंह,कॉम रमेश सविता,कॉम अब्दुल शाहीद,कॉम बृजमोहन भार्गव, कॉम हाकिम सिंह, कॉम सुरेंद्र सविता, कॉम आनंद ठाकुर, कॉम सुरेश वर्मा,कॉम प्रेमचंद वर्मा,कॉम चिमनलाल पुरैनीया, कॉम अशोक वर्मा ,कॉम करण सिंह,कॉम वी डी धूपर, कॉम सुशील करहिया, कॉम संतोष आर्या, कॉम भरोसी लाल जैन,कॉम भूपेश पलरिया,कॉम ज्ञान देवी वर्मा,कॉम दुर्गा देवी मौर्य,कॉम लक्ष्मी जाटव,कॉम शमेंद्र आदिवासी,कॉम कमला आदिवासी,कॉम दशदो आदिवासी आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।