क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | माथुर वैश्य इंटरनेशनल लश्कर क्लब की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 22 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सी ब्लॉक स्थित समर्थ बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, आनंद नगर बहोड़ापुर में लगेगा। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था के अनुसार उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है।