ग्वालियर ( ईएमएस ) जाट शासक भीम सिंह राणा की 270वीं पुण्यतिथि पर जाट समाज कल्याण परिषद 27 मार्च को ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग स्थित राणा भीम सिंह की छतरी पर अखिल भारतीय किसान मेला का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन में अंचल के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के लोग शिरकत करेंगे। परिषद के सचिव पूरन सिंह राणा एडवोकेट के अनुसार आयोजन में प्रखर समाजवादी नेता रघु ठाकुर, वीर रस के राष्ट्रीय कवि बलवीर सिंह करुण, सांसद तेजवीर सिंह, माया नारौलिया, अशोक सिंह, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा, मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राव उदयप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, केपी मलिक और किसान नेता राकेश पटेल को आमंत्रित किया गया है। मेले मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।