क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत, मां भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेड़गेवार की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हेड़गेवार ने अपना संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और युवाओं को संगठित करने में समर्पित कर दिया। आरएसएस 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर आज विश्व में सेवा, संस्कार और संगठन शक्ति का विराट प्रतीक बन चुका है। उनके साधनामय जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी राष्ट्राय स्वाहा, राष्ट्राय इदं न मम मंत्र के साथ राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। हरि प्रसाद पाल / 19 मार्च, 2026