क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) शहर के व्यस्ततम तानसेन होटल तिराहा पर गुरुवार दोपहर सड़क पर तेल फैल जाने से आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार फिसलकर घायल हो गए। घायलों को बचाने पहुंचे कुछ लोग भी तेल के कारण फिसलकर गिर पड़े। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सड़क पर तेल फैलने के कारण वहां से निकल रहे दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलते गए और कई लोग घायल हो गए। स्थिति ऐसी हो गई कि मदद के लिए पहुंचे लोग भी खुद हादसे का शिकार हो गए। हालात बिगड़ते देख कुछ वाहन चालकों ने स्वयं ही यातायात को डायवर्ट करना शुरू किया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेड लगाकर प्रभावित हिस्से को सुरक्षित किया। इसके बाद यातायात को नियंत्रित किया गया।