क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


शिवपुरी ( ईएमएस ) जिले के इंदार थाना क्षेत्र में देहरदा-ईसागढ़ मार्ग पर अलावदी गांव के पास गुरुवार को भूमि ढाबा के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने नारायण सिंह कुशवाह (60) पिता बिहारी कुशवाह निवासी खतौरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश कुशवाह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह कुशवाह अपने साथी कमलेश कुशवाह के साथ एजवारा गांव से काम निपटाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। इंदार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।