क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | जिले में किसानों को सुगमता एवं परदर्शिता से उवर्रक मिले, इसके लिए ई-टोकन जनरेशन एवं ई-विकास पोर्टल की कार्यप्रणाली से उवर्रक प्रदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी भी किसान को परेशानी नहीं हो, साथ ही शासकीय कर्मचारी भी सरलता से कार्य कर सकें। इसके लिए कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अधिकारी आर बी एस जाटव के निर्देशन में प्रशिक्षित दल के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को बाल भवन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं कृषि विस्तार अधिकारियों उपस्थित रहे।