क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


धार (ईएमएस)। इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति के क्षेत्र में पिछले 3 दशकों से सक्रिय भोज शोध संस्थान के निदेशक व इंटेक के धार चैप्टर कन्वेनर डॉ दीपेंद्र शर्मा इंटेक नईदिल्ली की गव्हरनिंग काउंसिल के चुनाव में विजेता हुए है। देशभर के इंटेक आजीवन सदस्यों के 1113 वोट लेकर डॉ दीपेंद्र शर्मा विजेता हुए है। इनका कार्यकाल 3 वर्ष रहेगा। संस्कृति एवं पुरातत्व संरक्षण के क्षेत्र प्रतिष्ठित इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज इंटेक के 7 आजीवन सदस्यों में इंजीनियर वेदकुमार मनीकोंडा हैदराबाद, पुरातत्वविद मालविका पठानिया दिल्ली, नीलकमल माहेश्वरी ग्वालियर, आर्किटेक्ट नवीन पिपलानी दिल्ली, आर्किटेक्ट मीरा अय्यर बैंगलोर व आर्किटेक्ट डॉ मदुरा राठौर नागपुर 16 उम्मीदवारों से चुने गए है। इंटेक चेयरमैन श्री अशोक सिंह ठाकुर, रिटायर्ड IAS मैम्बर सेक्रेटरी रवीन्द्रन सिंह ने उनका सम्मान किया। इंटेक धार के सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी। रॉकी/19/03/2026