क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा नव संवत्सर 2083 के शुभारंभ पर सनातन धर्म मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ । सम्राट विक्रमादित्य सेवक सम्मान से सम्मानित हुए पंडित गिरिराज गुरुजी,पंडित अंबिका प्रसाद पचौरी,पंडित प्रमोद वित्थरिया जी,पंडित रमाकांत शास्त्री,पुजारी,पंडित ब्रह्म दत्त पांडेय शास्त्री, पंडित जी.एम.हिंगे,हरिओम घनश्याम शास्त्री, पंडित देवेंद्र कुमार पाठक जी ,पंडित धर्मेंद्र चतुर्वेदी जी,पंडित शीतल प्रसाद शर्मा , पंडित चंद्रशेखर शास्त्री को सम्राट विक्रमादित्य सेवक सम्मान से सम्राट विक्रमादित्य का चित्र स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र ,पंचांग, मां दुर्गा चालीसा भेंटकर सम्मानित किया गया आतिशबाजी कर नव हिंदू नव वर्ष की का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एक दूसरे को गले लगकर बधाइयां देते हुए नव संवत्सर सभी के सुख समृद्धि शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कश्मीरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ. ओ.एन.कौल एवं अध्यक्षता संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने की विषय अतिथि के रूप में एस दंडोतिया एवं गायत्री शर्मा, अनिता योगेंद्र दीक्षित मंचासीन थे। संचालन महामंत्री डॉ मुन्ना लाल शर्मा ने किया आभार अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने माना।