- सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल,पासपोर्ट रद्द करने,एसपी से की मुलाकात खरगोन (ईएमएस) । कुंभ मेले में माला बेचती नीली आँखों वाली वायरल गर्ल महेश्वर की मोनालिसा के केरल निवासी फरमान खान से शादी के बाद से मामला गरमा गया है विवाह के विवादों के साथ ही युवती की सुरक्षा अब जनप्रतिनिधि भी चिंतित नजर आ रहे है। गुरुवार को महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह विधायक सचिन बिरला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे ने एसपी रविन्द्र वर्मा से मुलाकात की। विधायक द्वय एवं जिलाध्यक्ष ने मोनालिसा के परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच तेज करने की मांग की।विधायक मेव ने कहा परिवार के अनुसार मोनालिसा नाबालिक है। फरमान उसे फिल्मों में काम देने का लालच देकर केरल ले गया। वहां उसे बगैर परिवार की सहमति से डरा धमकाकर शादी की नाबालिक से विवाह करना गैर कानूनी है। विधायक मेव ने एसपी से कहा कि मेरी विधानसभा की गरीब परिवार की बेटी है। परिवार चिंतित है। मोनालिसा को परिवार से मिलवाया जाए।विधायक मेव, विधायक बिरला एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि यह सारा घटनाक्रम लव जिहाद जैसे देश विरोधी गतिविधि से जुड़ा नजर आ रहा है। विधायक मेव एवं श्री बिरला ने कहा कि मोनालिसा को सीरिया भेजे जाने की तैयारी की जानकारी लगातार सामने आ रही है। ऐसी स्थिति में उसका पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय। जनप्रतिनिधियों ने बताया मोनालिसा के पासपोर्ट बनवाने में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका है, जिसकी जांच जरूरी है। इस तरह फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जाय, जिससे देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों की पहचान हो सके। विधायक ने कहा हम किसी दूसरे धर्म मे शादी के खिलाफ नही, लेकिन शादी से पहले न तो फरमान ने धर्म परिवर्तन किया, न ही मोनालिसा ने। ऐसी स्थिति में यह शादी मान्य नहीं होती। साथ ही गैर हिन्दू व्यक्ति के मंदिर में शादी करना हिन्दू धर्म का अपमान है। इस शादी में शामिल लोगों और शादी की अनुमति देने वालो को भी दोषी बनाया जाए। जनप्रतिनिधियों ने मामले में तेजी से जांच करने की मांग की है। एसपी ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वह मामले में जांच कर रहे है, पुख्ता दस्तावेज एवं जानकारी जुटाने के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, महामंत्री विवेक भटोरे, मंत्री हरिसिह चावड़ा, मंत्री प्रकाश पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री विजय पटेल आदि मौजूद रहे। ईएमएस /19/03/2026