राष्ट्रीय
19-Mar-2026


कोलकाता (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारते हुए सियासी ताल ठोक दी है। मेखलीगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (एससी) से निशीथ प्रमाणिक, मदारीहाट (एसटी) से लक्ष्मण लिम्बू, धूपगुड़ी (एससी) से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी (एससी) से कौशिक रॉय चुनाव लड़ेंगे, जबकि जलपाईगुड़ी (एससी) से अनंता देव अधिकारी और माल (एसटी) से सुक्रा मुंडा भी मैदान में हैं। कालिम्पोंग से भरत छेत्री और दार्जिलिंग से नोमन राय के अलावा कुर्सियांग से सोनम लामा, चोपड़ा से शंकर अधिकारी और इटाहर से सबिता बर्मन को टिकट दिया गया है। दूसरी ओर, हरीशचंद्रपुर से रतन दास, बैष्णवनगर से राजू कमाकर, फरक्का से सुनील चौधरी, समसेरगंज से शशंथि चरण घोष और जंगीपुर से चित्तो मुखर्जी चुनावी मैदान में हैं, जबकि सागरदिघी से तपस चक्रवर्ती और रानीनगर से राणा प्रताप सिंह रॉय भी किस्मत आजमा रहे हैं। नबाग्राम (एससी) से दिलीप साहा, खरग्राम (एससी) से मिताली माल, बुरवान (एससी) से सुखेन कुमार बागड़ी, कांडी से गर्गी दास घोष और भरतपुर से अनामिका घोष को पार्टी ने उतारा है। तेहट्टा से सुब्रत काबिराज, नकाशीपाड़ा से शांतनु डे, चापरा से सैकत सरकार और नबद्वीप से सृति शेखर गोस्वामी भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कृष्णानगर दक्षिण से साधन घोष, कृष्णानगर (एससी) से सुकांत विश्वास, रानाघाट दक्षिण (एससी) से असीम कुमार विश्वास और बोंगांव उत्तर (एससी) से अशोक किर्तनिया को टिकट दिया है, जबकि बोंगांव दक्षिण (एससी) से स्वपन मजूमदार और गाइघाटा (एससी) से सुभ्रत ठाकुर भी मैदान में हैं। स्वरूपनगर (एससी) से तारक साहा, हाबरा से देबदास मंडल, अशोकनगर से सोमोय हीरा और बिजपुर से सुदीप्ता दास चुनाव लड़ेंगे, वहीं जगद्दल से रजेश कुमार, नोआपारा से अर्जुन सिंह और बैरकपुर से कौस्तुभ बागची भी चुनावी दौड़ में हैं। सुबोध/१९-०३-२०२६