राज्य
इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर पुलिस ने एक युवक को 30 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है और गिरफ्तार युवक का नाम सागर श्रीवास्तव है। पुलिस ने उसे भूरी टेकरी के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब लेकर घूम रहा है। जिसके बाद कार्रवाई करते उक्त आरोपी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में वह शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 19 मार्च 2026