इन्दौर (ईएमएस) मकान पर कब्जा कर जान से मारने की धमकीं देने के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा गांव का है। कैलाश गहलोत निवासी स्कीम-78 ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि किशोर पांडे, उसके बेटे संदीप और अमित ने ताला तोड़कर उसके उक्त मकान पर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर जब उन्होंने उनसे मकान खाली करने के लिए कहा, तो वे विवाद करने लगे। गहलोत ने शिकायत में बताया कि आरोपियों का कहना है पहले मकान के ओरिजिनल दस्तावेज लेकर आओ, तभी बात होगी। इसके साथ ही गालियां देते हुए दोबारा आने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 19 मार्च 2026