राज्य
19-Mar-2026
...


जिले की फंदा जनपद की 96 ग्राम पंचायतों पर हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ अभियान के तहत किया जाएगा जल स्रोतों का जीर्णोद्धार एवं जल संरक्षण 19 मार्च से 30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान भोपाल(ईएमएस)। भोपाल जिले की जनपद पंचायत फन्दा की 96 ग्राम पंचायतों में जन- भागीदारी से जल-संरक्षण कार्य चल रहा है। अभियान के तहत तालाब, नाले गहरीकरण और सफ़ाई के काम कराए जा रहे हैं। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत अमला में केरवा नदी के उद्गम स्थल पर नाले की सफ़ाई एवं गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। 19 मार्च से 30 जून 2026 तक, 96 ग्राम पंचायतें, जन- भागीदारी पर विशेष जोर, जल- स्रोतों का पुनर्जीवन, वर्षा-जल संग्रह बढ़ाना और स्वच्छ पर्यावरण के तहत कार्य कराए जाएंगे। विधायक शर्मा ने कहा कि “जल ही जीवन है, समुदाय की भागीदारी से ही इस अभियान को सफलता मिलेगी।” हरि प्रसाद पाल / 19 मार्च, 2026