प्रशिक्षण संगठन की नींव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम-रविन्द्र यति प्रशिक्षण से कार्यशैली को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास-जसवंत सिंह हाडा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भोपाल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न भोपाल(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल परिसर में भोपाल नगर के विभिन्न मंडलों में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक आलोक संजर, भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक आलोक संजर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन के कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण वर्ग केवल जानकारी देने का मंच नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यपद्धति और वर्तमान दायित्वों की गहन जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। नेतागणों ने महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। भोपाल जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एक मजबूत समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे हर प्रशिक्षण वर्ग सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता इन वर्गों में सक्रिय रूप से भाग लें और उन्हें संगठन के विभिन्न आयामों बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, सेवा कार्य और नेतृत्व विकासकृका व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हो। प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की नींव को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए कार्यकर्ताओं में न केवल वैचारिक स्पष्टता आएगी, बल्कि उनकी कार्यकुशलता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता भी विकसित होगी। जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाडा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की कार्यशैली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।यह अभियान केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता, अनुशासन और सेवा भाव को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों के लिए सुव्यवस्थित योजना बनाई गई है, जिसमें विषयवार सत्र, अनुभवी वक्ताओं का मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल रहेगा। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश राय, प्रदीप शेखावत सहित जिला प्रशिक्षण टोली के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल स्तर की प्रशिक्षण टोली के सदस्यगण मौजूद रहे। हरि प्रसाद पाल / 19 मार्च, 2026