मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल का 19 वां सत्र इस माह के अंत में शुरु होने जा रहा है। जिसमें दस टीमो के बीच खिताब मुकाबला होगा। इस दौरान सबसे अधिक रनों के लिए बल्लबाज को ऑरैंज कैप दी जाती है। रोहित शर्मा,महेन्द्र सिंह धोनी सहित कई बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद भी कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। इसका कारण ये ही है कि ये बल्लेबाज एक सत्र में रनों के मामले में नंबर एक पर नहीं रहे। रोहित शर्मा रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है। वह आईपीएल इतिहास में विराट कोहली 8661 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं इसके बाद भी उन्हें आज तक ऑरैंज कैप नहीं मिली है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 272 मैच खेलकर 7046 रन बनाए हैं, मगर फिर भी कभी ऑरेंज कैप नहीं जीती। रोहित का लक्ष्य इस बार अधिक से अधिक रन बनाकर ये खिताब जीतना रहेगा। महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच बार खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी आईपीएल में 5439 रन बनाये हैं। उन्होंने कई मौकों पर सीएसके को हारी हुई बाजी जिताई है, मगर वह कभी भी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए है। सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी भी अपने आईपीएल करियर में 200 से अधिक मैच खेले, मगर कभी एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरैंज कैप नहीं जीत पाए। रैना ने 205 आईपीएल मैचों मं 5528 रन बनाए मगर कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। शिखर धवन शिखर धवन ने भी आईपीएल में काफी रन बनाये है मगर कभी वह ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर में मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब जैसी टीमों के लिए खेला। वह 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए ट्रॉफी उठाने में भी सफल रहे। धवन ने 222 आईपीएल मैच खेलकर 6769 रन बनाए मगर एक सत्र में नंबर एक न होने के काण ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। एबी डी विलियर्स दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स पुराना नाम) से आईपीएल में डेब्यू करने वाले एबी डी विलियर्स डी वीलियर्स पहले तीन साल दिल्ली के लिए खेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलने लगे। इस लीग में 14 सत्र खेलकर डी विलियर्स ने 5000 से अधिक रन बनाये पर कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। एबी डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 5162 रन बनाए थे। गिरजा/ईएमएस 20 मार्च 2026