कोलकाता (ईएमएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने यहां अभ्यास सत्र में टीम का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उसे इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरना चाहिये। नायर ने कहा कि टीम के पास चौथी बार इस खिताब को जीतने के लिए सभी जरुरी कौशल हैं। टीम के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज है केवल उसे एकजुट होकर खेलना है। तीन बार की आईपीएल विजेता केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी। केकेआर के एक वीडियो में नायर ने कहा, “ हमने काफी तैयारी की है जिसे अब अमल में लाने का समय आ गया है पिछले कुछ महीनों में हमने अपने कौशल को निखारा है। हमने पर पक्ष को लेकर बात की है। अब हमें केवल इस बात का ध्यान रखना है कि हम किस प्रकार से मानसिक रुप से तैयार होते हैं। हमें मैदान पर बिताया हर पल, का लाभ उठाना होगा।”उन्होंने कहा, “हमें बस एक काम करना है कि जीत का लक्ष्य लेकर उतरना है। हमें वह चौथा खिताब हासिल करना है जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। हम हर चीज के लिए तैयार।” नायर ने इस अवसर पर यहायक कोच शेन वॉटसन और फील्डिंग कोच दिशंत याग्निक का भी टीम में स्वागत किया। ये दोनो ही इस सत्र में सहयोगी स्टाफ का हिस्सा बने हैं। साथ ही कहा कि हर कोई शेन वॉटसन को एक खिलाड़ी के तौर पर जानता है पर मैं उन्हें एक ऐसे इंसान के तौर पर जानता हूं, जिसने उनके नेतृत्व में एक खिलाड़ी के तौर पर खेला है। केकेआर ने साल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था पर साल 2025 में आजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम असफल रही थी। इस बार भी हालांकि रहाणे ही कप्तान रहेंगे। गिरजा/ईएमएस 20 मार्च 2026