नई दिल्ली (ईएमएस)। इस माह के अंत में शुरु हो रहे आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच में आरसीबी जीत के लिए पूरी ताकत लगा देगी। आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताबी जीत के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम पर भी ध्यान देना होगा। पारी की शुरुआत पहले ही तरह ही है विराट कोहली और फिल साल्ट पिछले करेंगे पर नंबर तीन पर टीम किये उतारेगी ये अभी तय नहीं है। इस स्थान पर अभी तक देवदत्त पडिक्कल उतरते थे पर इस बार टीम ने वेंकटेश अय्यर को भी खरीदा है। ऐसे में वह भी इस स्थान पर उतरने के दावेदार हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन के लिये ये आसान नहीं होगा कि किसे अवसर दे। दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। पडिक्कल ने पिछले बार इसी नंबर पर खेला था और अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनकी संभावनाएं ज्यादा हैं। वहीं वेंकटेश अय्यर को इस बार टीम ने नीलामी में खरीदा था। वेंकटेश को पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण केकेआर ने रिलीज कर दिया था। वहीं पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का कहन है कि आरसीबी के पडिक्कल को तीसरे नंबर पर उतारने की संभावना अधिक है। रैना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आरसीबी पडिक्कल को तीसरे नंबर पर खिलाएगी क्योंकि फिर चौथे नंबर पर जितेश शर्मा हैं। वहीं पांचवे नंबर पर कप्तान रजत पाटीदार उतरेंगे।’वहीं रैना का कहना है कि कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच वेंकटेश के लिए अनुकूल रहेगी ऐसे में उन्हें बैटिंग क्रम में ऊपर भेजा जा सकता है जिससे की दाएं-बांए संयोजन भी बना रहे। वेंकटेश भी इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने को साबित करना चाहेंगे। पिछले सत्र में उन्हें 23.75 करोड़ रुपये देकर केकेआर ने खरीदा था पर वह असफल रहे थे। ऐसे में टीम ने उन्हें इस बार नहीं रखा था। गिरजा/ईएमएस 20 मार्च 2026