नई दिल्ली (ईएमएस)। पालम के राम चौक में भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बिजली कटने से डिजिटल ऑटोमैटिक ताले बंद हो गए, जिससे लोग कमरों में फंस गए। पालम के राम चौक में हुए भीषण अग्निकांड में सामने आ रहे नए पहलुओं ने हादसे को और भयावह बना दिया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घर में लगे अत्याधुनिक बिजली से संचालित डिजिटल ऑटोमैटिक लॉडिजिडिक, आग के दौरान बिजली कटने के बाद बंद हो गए और कई लोग अपने-अपने कमरों में फंस गए। वहीं, मोटर रूम से आग की शुरुआत, फायर सेफ्टी उपकरणों का विफल होना और बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में होना, इन सभी कारणों ने मिलकर नौ जिंदगियों को निगल लिया। जांच में सामने आया है कि घर के लगभग हर कमरे में ऑटोमेटिक डिजिटल लाक लगाए गए थे, जो बिजली से संचालित होते हैं। आशंका है कि आग लगने के बाद घर के एमसीबी ट्रिप हो गए और साथ ही एहतियातन बिजली विभाग ने भी इलाके की बिजली काट दी। ऐसे में ये लाक बंद हो गए होंगे, जिन्हें बिजली आने तक खोला नहीं जा सकता। इसी कारण कई लोग अपने कमरों में ही फंस गए होंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/मार्च/2026