राज्य
20-Mar-2026


जयपुर (ईएमएस)। उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई की अध्यक्षता में सिरोही जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में श्री विश्नोई ने ग्रीष्मकाल में जलापूर्ति, बजट घोषणाओं वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की प्रगति, बजट वर्ष 2026-27 की घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन, पंच गौरव कार्यक्रम की प्रगति, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, टीएसपी, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाएं, नागरिक सेवाओं में विलंब एवं लंबित प्रकरण, राज्य स्तर पर लंबित मुद्दे, फ्लैगशिप योजनाएं, नमो नर्सरी, राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू, एलपीजी से सम्बन्धित मुद्दे तथा जिला स्तरीय विशेष मुद्दों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विश्नोई ने जिले में संचालित विकास कार्यों एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कार्यों का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचांना ही राज्य सरकार की प्राथमिकता है सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशानुरूप कार्य करते हुए आमजन को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।प्रभारी मंत्री ने आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए समर कंटिजेंसी के संबंध में सुचारू जलापूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्थांए समय पर करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि जल संकट क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की भी समीक्षा की तथा पंच गौरव के बारे में चर्चा करते हुए उनका अधिकतम प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए साथ ही तीरंदाजी के खेल के संबंध में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने के निर्देश दिए। अशोक शर्मा/ 5 बजे/20 मार्च 2026