जयपुर (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने नगर निगम मुख्यालय पर जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में भूमि एवं पट्टों के संबंध में जैसे पट्टा नाम हस्तान्तरण, उपविभाजन, पुर्नगठन एवं ऑनलाईन सर्विसेज से संबंधित लम्बित प्रकरणों, नगरीय विकास कर की वसूली के संबंध में, सम्पर्क पोर्टल पर षिकायतों का निस्तारण के संबंध में तथा मुख्यमंत्री विकसित शहर वार्ड अभियान-2026 को प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। आयुक्त ने बताया कि विकसित राजस्थान 2047 के विजन के अनुरूप राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध एवं सहभागी विकास को बढ़ावा देने के उद्देष्य से ‘‘मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान’’ आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देष्य स्थानीय समुदाय की आवष्यकताओं, आकाक्षांओं तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर शहरी वार्डो का समग्र विकास सुनिष्चित करना है साथ ही शहरी वार्ड स्तर की मुख्य प्राथमिकताओं की पहचान कर महत्वपूर्ण चुनौतियों का प्रभावी समाधान सुनिष्चित किया जाना है। अत: सभी संबंधित अधिकारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वन एवं मॉनिटरिंग करें। आयुक्त ने 150 वार्डो में आयोजित हो रही वार्ड सभाओं के संबंध में आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। आयुक्त ने निर्देष दिये कि वार्ड सभा में इस अभियान के संबंध जागरूक किया जाये। अभियान की रूपरेखा में आमजन को जानकारी दी जाये। वार्डसभा का आयोजन पार्क, सामुदायिक केन्द्र, राजकीय भवन में किया जाये। अशोक शर्मा/ 5 बजे/20 मार्च 2026