- जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विविध गतिविधियां हुईं आयोजित दतिया ( ईएमएस ) | जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” का शुभांरभ किया जा चुका है। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जल संरचनाओं की साफ-सफाई, मरम्मत, नए जल स्रोतों का निर्माण, भूजल संवर्धन और जल प्रदूषण को कम करने पर विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार के निर्देशन में लहार नगर का हृदय स्थल भाटनताल को क्लीन ग्रीन अभिकल्पना को साकार रूप देने हेतु कचरा हटाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने स्वच्छता में सामूहिक श्रमदान किया। इसके साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद मिहोना में नगर परिषद के कर्मचारियों एवं आम नागरिकों द्वारा श्रमदान कर गदाई मंदिर सरोवर की साफ-सफाई का कार्य किया गया।