क्षेत्रीय
रायसेन(ईएमएस)। रायसेन जिले के बाड़ी निवासी किसान नर्मदा कहार की गत दिवस थ्रेसर की चपेट में आने से मृत्यु होने हो गई थी। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा एसपी श्री आशुतोष गुप्ता ने बाड़ी में मृतक नर्मदा कहार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि मृतक नर्मदा कहार के परिवार को कृषक कल्याण योजना के तहत 04 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदाय किए जाने हेतु कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण की जाए। किशोर वर्मा/ईएमएस/रायसेन 20/03/2026