क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


- 141 वाहन चालकों से 77 हजार जुर्माना वसूला जबलपुर, (ईएमएस)। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों की अब खैर नहीं हैं| शहर के सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व पिलाने वालों पर जबलपुर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके साथ ही समय बदल बदल कर चैकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पिछले 24 घंटों में आदतन अपराध करने वाले 27 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 131 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 29 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 3 गैरम्यादी, 5 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 30 जमानती वारंट तामील किये गये तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले सहित, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 26 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 8 बॉटल बीयर एवं 1466 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 48 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी तथा २ व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 2 चाकू जप्त किये गये । इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 141 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 77 हजार 100 रूपये समन शुल्क वसूला गया। सुनील साहू / मोनिका / 20 मार्च 2026