क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर जिला परिषद की बैठक सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर संपन्न हुई । जिसमें ग्वालियर जिला पार्टी सम्मेलन की तैयारी के लिए विस्तृत चर्चा कर तैयारी की गई। सम्मेलन में जिला ग्वालियर की लश्कर, मुरार, ग्वालियर, डबरा ब्रांच कमेटियों से निर्वाचित 110 डेलीगेट भाग लेंगे। सम्मेलन स्थल का नाम कॉमरेड नरेंद्र पांडे सभागार रखा जाएगा। जिला पार्टी सम्मेलन प्रातः 10:00 बजे पार्टी कार्यालय सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर प्रारंभ होगा । सम्मेलन में जिला ग्वालियर में तीन साल के किए गए संघर्ष, आंदोलन, संगठन के विस्तार, एवं जानकारियो की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत कर विचार उपरांत आगामी कार्य योजना एवं आंदोलन पर डेलीगेट चर्चा कर निर्णय लेंगे। जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि - कॉमरेड हरिद्वार सिंह म प्र राज्य सहायक सचिव मुख्य वक्ता - कॉमरेड सत्यम पांडे म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्वालियर प्रभारी की उपस्थित एवं मार्गदर्शन में सम्मेलन संपन्न होगा। सम्मेलन मैं उपस्थित प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता द्वारा वर्तमान राजनीतिक स्थिति, पार्टी की कार्य योजना, वर्तमान परिस्थितियों में जन समस्याओं के लिए आंदोलन के साथ-साथ देश की वर्तमान स्थिति एवं उत्पन्न संकट के खिलाफ आगामी पार्टी की भूमिका के साथ-साथ पार्टी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश की आजादी में पार्टी के साथियों का योगदान त्याग और बलिदान ,संघर्षों की विस्तृत जानकारी सम्मेलन में उपस्थित डेलीगेट साथियों को बीच रखेंगे। जिला सम्मेलन में आगामी तीन सालों के लिए नई जिला परिषद के सदस्यों के साथ पदाधिकारी का निर्वाचन किया जाएगा।