- बैटरियों में धमाके से नगर में फैली दहशत, लाखों का नुकसान ब्यावरा(ईएमएस)l नगर के सुठालिया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी बैटरियों में धमाके हुए और करीब एक लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना मधुसूदनगढ़ रोड पर स्थित दुकान में हुई। प्रधानी कुंडल निवासी हिम्मत सिंह लोधी की यह ऑटो पार्ट्स दुकान दूसरी मंजिल पर स्थित है। आग लगने के बाद इसमें रखी बैटरियां फट गईं जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी l सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल राहौरिया और एएसआई आशीष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आग से प्रभावित हो रहे सामान को सुरक्षित निकालने में सहयोग किया। दमकल दल ने भी मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान का काफी सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। -निखिल/ब्यावरा/20/3/2026