क्षेत्रीय
20-Mar-2026
...


- एनवायर्नमेंटल साइंस में किया शानदार प्रदर्शन (कोरबा) कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत फैजान वसीम ने गेट-2026 में एयर-20 हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के कटघोरा नगर क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र फैजान वसीम ने गेट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एयर) 20 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। फैजान वसीम ने एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने 100 में से 58 अंक हासिल कर 814 का गेट स्कोर प्राप्त किया, जो इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन माना जाता है। गेट देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें टॉप रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। * कड़ी मेहनत और फोकस का परिणाम जानकारी के अनुसार फैजान, मोहम्मद यूनुस के पुत्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर रहे हैं। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया और अन्य डिस्ट्रक्शंस से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। * कटघोरा में खुशी का माहौल जैसे ही फैजान की सफलता की खबर सामने आई, कटघोरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। फैजान के पिता मोहम्मद यूनुस ने भावुक होकर कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फैजान भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। 20 मार्च / मित्तल