हरिद्वार (ईएमएस)। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के शपथ लेने के बाद हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा नेताओ, कार्यकर्त्ताओं समेत उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की। मदन कौशिक के कैबिनेट मंत्री बनने पर हरिद्वार में उनके समर्थकों और भाजपा में जश्न का माहौल है। मदन कौशिक का शहर के भीतर जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार किया गया। समर्थकों का कहना है कि मदन कौशिक के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी, वहीं बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति भरोसा जताया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी है, चाहे वह सरकार की हो या संगठन की, वह उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी द्वारा जताए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आने वाले कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि कुंभ दिव्य और भव्य होगा, जिसके लिए सभी मंत्री मिलकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 मार्च 2026