राज्य
20-Mar-2026
...


लोक गीतकार डॉ सुनीता सैनी गुड्डी को मिला नूतन काव्यश्री सम्मान रुड़की (ईएमएस)। नव सृजन साहित्यिक संस्था रुड़की के तत्वाधान में उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा निदेशक रहे डॉ आनन्द भारद्वाज की धर्मपत्नी स्वर्गीय नूतन भारद्वाज की स्मृति में सप्तम साहित्यिक स्मृति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध पुंडीर ‘‘सरित’’ ने की तथा संचालन उदीयमान शायर पंकज त्यागी श्असीमश् ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के नवनियुक्त मंत्री प्रदीप बत्रा विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. गोपाल नारसन, कवि किसलय क्रांतिकारी, वरिष्ठ साहित्यकार नरेश राजवंशी, डॉ. दिनेश त्रिपाठी एवं बेंगलुरु से पधारी लोक गीतकार श्रीमती सुनीता सैनी श्गुड्डीश् ने सुशोभित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण द्वारा माॅं सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ हुआ। सभी ने स्वर्गीय नूतन भारद्वाज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कवियित्री अल्का घनशाला द्वारा माॅं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। नवनियुक्त मंत्री प्रदीप बत्रा व डॉ. आनंद भारद्वाज व उनके समस्त पारिवारिक सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से सभी अतिथियों एवं कविगण का शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस वर्ष का श्नूतन श्रीश् साहित्यिक पुरस्कार बेंगलुरु से पधारी लोक गीत गायिका सुनीता सैनी गुड्डी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधा के कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं के द्वारा स्वर्गीय नूतन भारद्वाज जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉक्टर वंदना भारद्वाज ने जब माॅं के ऊपर अपनी एक कविता सुनाई तो वह स्वयं भी भावुक हो गई और पूरे सदन को भी भावुक कर दिया। डॉ. आनंद भारद्वाज ने पत्नी पर केंद्रित भावपूर्ण कविता सुनाई तो डॉ. श्री गोपाल नारसन ने कुछ यूं कहा,श्बोलती है वह जाकर नही आता कोई, सबकुछ मिथ्या है केवल विधाता सहीश्जबकि पंकज गर्ग ने विरह गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। सुनीता सैनी श्गुड्डीश् ने कौरवी भाषा मे पुरूष वेदना का लोकगीत सुनाकर भावविभोर कर दिया। गीतकार सुरेंद्र सैनी व पंकज त्यागी श्असीमश् की रचनाएं भावपूर्ण और प्रभावशाली रही। कार्यक्रम में जिन कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की उनमें नरेश राजवंशी, कृष्ण सुकुमार, डाॅ. घनश्याम श्बादलश्, किसलय क्रांतिकारी, सुबोध पुंडीर श्सरित्श्, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ अनिल शर्मा, नवीन शरण निश्चल, सौ सिंह सैनी, राजेंद्र चैहान, अरविंद शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, श्रीमती अर्चना त्यागी, अनुपमा शर्मा, श्रीमती अनुपमा गुप्ता एवं अनिल वर्मा अमरोहवी आदि शामिल है। कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर अभिषेक भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकुमार उपाध्याय श्राजश्, डॉ. अलका त्रिपाठी, नीतू भारद्वाज, डॉक्टर अर्पित त्रिपाठी, डॉ .नवीन शर्मा, डॉक्टर ऋतु शर्मा, डॉक्टर कल्पना वत्स, पूनम शर्मा,धर्मेंद्र भारद्वाज, शाहिदा शेख, विजेंद्र सैनी एवं रजनीश त्यागी आदि मौजूद रहे। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/20 मार्च 2026