नई दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 दिन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में भारतीय नागरिक की मौत की बात सामने आई। दूतावास ने भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु पर भारत सरकार और दूतावास की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूतावास की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया, रियाद में 18 मार्च को हुई हालिया घटनाओं में एक भारतीय नागरिक के दुखद निधन पर भारतीय दूतावास अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास मृतक के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हम इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुबोध/२०-०३-२०२६