क्षेत्रीय
22-Mar-2026
...


पालघर, (ईएमएस)। मुंबई से सटे पालघर जिले में वसई तालुका की सीमा में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर एक के बाद एक छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो कारें, एक बस, एक टेम्पो, एक कंटेनर और एक पिकअप वैन शामिल हैं। इस दौरान एक टेम्पो ड्राइवर टेम्पो में पूरी तरह फंस गया था, स्थानीय लोगों और पुलिस को उसे बाहर निकालने में कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी। यह हादसा तब हुआ जब ससुपाड़ा इलाके में कंक्रीट का काम चल रहा था। सभी छह गाड़ियों की टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत ये रही कि टेम्पो में फंसे ड्राइवर को स्थानीय लोगों और वसई ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसका इलाज चल रहा है। संजय/संतोष झा- २२ मार्च/२०२६/ईएमएस