ट्रेंडिंग
21-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की। इस मौके पर पीएम मोदी ने ईद और नौरोज की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता व खुशहाली पर चर्चा हुई। इस अहम कूटनीतिक वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे पर हो रहे उन हमलों की कड़ी निंदा की, जो कि ग्लोबल सप्लाई चेन को बाधित करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नेविगेशन की स्वतंत्रता और समुद्री व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित व खुला रखने की जरुरत पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरानी सरकार और राष्ट्रपति की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ‘राष्ट्रपति डॉ. पेज़ेशकियन से बात की और ईद और नौरोज़ की बधाई दी। हम दोनों ने उम्मीद जाहिर की कि यह त्यौहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली लाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की अहमियत पर बात की। उन्होंने दुनिया के 20 प्रतिशत तेल और गैस व्यापार के लिए बेहद अहम ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के बीच समुद्री आवाजाही (नेविगेशन) की स्वतंत्रता और शिपिंग लेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर वकालत की।साथ ही साथ-साथ खाड़ी देशों में बुनियादी ढांचे पर हुए उन हमलों की कड़ी निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं। इसकी वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं (ग्लोबल सप्लाई चेन) को बुरी तरह बाधित करते हैं. समुद्री व्यापारिक मार्गों को हर हाल में खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत पर जोर दिया। आशीष दुबे / 21 मार्च 2026