वाराणसी (ईएमएस)। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।इसका उद्देश्य प्रत्येक महिलाओं तक हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन साइन गेट, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी, अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, दैत्रावीर, भोजूबीर दूधसट्टी, अर्दली बाजार होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में महिला पुलिस बल के साथ पीआरवी 112 की सहभागिता रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्म-सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की भावना जागृत करना, समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930 और 112 के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। डॉ नरसिंह राम / 22 मार्च /2026