क्षेत्रीय
22-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 23 मार्च को ग्वालियर प्रवास पर आ रहे हैं। वे इस दिन अपरान्ह 4 बजे सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर पहुँचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ग्वालियर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा नगर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह सायंकाल लगभग 5.42 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।