बस्ती (ईएमएस)। कांग्रेस आर.टी.आई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने राजनीति में जहरीली होती भाषा पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि पिछले एक दशक में भाजपा नेताओं ने समाज को हिन्दू-मुसलमान के बीच बाटने का काम किया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की छबि बिगाड़ने के लिये मर्यादा की सारी सीमा पार कर दिया। कहा कि आज देश घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल के संकट से गुजर रहा है। भाजपा और कुछ हिन्दू संगठनों के नेता घोषणा करते हैं कि मुसलमानो के दूकानों से सामान मत खरीदो। ऐसे में उन्हे मुस्लिम देशों से आनी वाली गैस, डीजल, पेट्रोल का भी उपयोग नहीं करना चाहिये। कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राजनीति में शुचिता, पवित्रता की बात तो करती है किन्तु उसे ऐसे अपराधियों को भी सभासद मनोनीत करने में कोई संकोच नहीं है जो हिस्ट्रीशीटर हैं। कहा कि हर्रैया नगर पंचायत के मनोनीत सभासद दीपक चौहान हर्रैया थाने के हिस्ट्रीशीट हैं। सभासद दीपक चौहान का आपराधिक रिकॉर्ड है। खुद भाजपा के कार्यकर्ता ही सवाल उठा रहे हैं कि अपराधी को कैसे सभासद बना दिया गया। उन्होने कहा कि देश की जनता सच्चाई जान चुकी है और भाजपा का नफरती एजेन्डा अब देश की जनता नकार देगी। .../ 22 मार्च /2026