देवघर(ईएमएस)।देवघर जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने निर्देश दिया है की पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी वितरकों को स्पष्ट गाइड लाइन है। निर्देश में कहा गया कि किसी भी स्तर पर जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टॉक की नियमित जांच करने और उपभोक्ताओं को तय दरों पर ही ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए लोगों को घबराकर खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस सिलेंडरों की आवक और वितरण की प्रतिदिन निगरानी की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी वितरकों को सख्त हिदायत दी गई कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस केवल निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं।पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि ईंधन आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा के कारण स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य आवश्यक सेवाओं पर असर नहीं पड़ना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य अनावश्यक रूप से गैस का स्टॉक जमा करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम अपनाने की सलाह दी गई है। कर्मवीर सिंह/22मार्च/26