- साथी की हालत नाजूक, इंदौर जाते समय हुआ हादसा भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के खजूरी सड़क क्षेत्र में भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार अल सुबह एक कार निर्माणधीन ब्रिज के पिलर से टकरा गई। एक्सीडेंट में गंभीर रुप से घायल कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसके साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवधपुरी में रहने वाले गौरव सिंह (30) पिता स्वर्गीय शिवराज सिंह टूर्स एंड ट्रेवल्स एजेंसी का संचालन करते थे। गौरव की शादी 4 साल पहले हुई थी। हालांकि उनकी फिलहाल कोई संतान नहीं है। रविवार तड़के सुबह करीब 3 बजे अपने फूफा के देहांत की सूचना मिलने पर वह कार से अपने दोस्त लकी के साथ इंदौर जाने के लिये निकले थे। बताया गया है की तड़के करीब पौने चार बजे गौरव की कर भौरी जोड़ के करीब एक निर्माणधीन ब्रिज के पिलर से जा टकराई। आसपास के लोगो ने फौरन ही इसकी सूचना 108 को दी, इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरे ने शुरुआती चेकअप के बाद ही गौरव को मृत घोषित कर दिया हादसे में गौरव को जानलेवा चोटें आई थी, जिसस उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायल लकी की हालत गंभीर बताई जा रही है, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुचें मृतक के एक रिश्तेदार का कहना है की निर्माण कार्य के चलते भोपाल-इंदौर रोड भौरी जोड़ पर सड़क को वनवे किया गया है। उन्हें लोगों ने बताया कि गौरव सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को क्रॉसिंग देने के प्रयास में पिलर से जा टकराए। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपं दिया है। पुलिस ने कारणो की जांच शुरू कर दी है। जुनेद / 22 मार्च