- पुलिस ने राजगढ़ से किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम के जरिये से हुई पहचान भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके की थाना बैरसिया पुलिस ने नाबालिग के मोबाईल पर अश्लील मैसेज,फोटो भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 18 मार्च को नाबालिग ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था की कोई अज्ञात आरोपी उसे व्हाटसअप पर लगातार अश्लील मैसेज-फोटो भेज रहा है। पीडिता की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिये दो पुलिस टीमें गठित की गई। टीमो ने तकनीकि सुरागो के आधार पर आरोपी की जानकारी जुटाते हुए उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्गम सिंह उर्फ शिवा मीणा पिता भगवानसिंह मीणा (28) निवासी महाराज खेडा थाना सुठालिया जिला राजगढ के रुप में हुई। वह अंग्रेजी का टीचर है, पीड़िता नाबालिग से उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये से हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। - पुलिस ने की छात्राओ सहित आमजन से अपील वर्तमान में स्कूली छात्र-छात्राओ और महिलाओ को इस प्रकार से परेशान किये जाने की घटनॉओ के बढ़ने और सायबर जालसाजो से बचने के लिये पुलिस ने सभी से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को इंस्टाग्राम-फेसबुक या अन्य सोशल प्लेटफार्म पर फालो न करे न ही उनके सम्पर्क में रहे। इसके साथ ही उनके द्वारा भेजी गई कोई लिंक,मैसेज,पोस्ट आदि को शेयर न करे। जुनेद / 22 मार्च