क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


- पिता ने की शिकायत - ग्राम पंचायत करुमौहा में सरपंच के विरुद्ध लाया जाना है 25 तारीख को एक अविश्वास प्रस्ताव कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम करूमौहा के रहने वाले एक ग्रामीण ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें प्रार्थी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि उनके बेटे, बहू और पोता-पोती का ग्राम सरपंच और उनके सहयोगियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। प्रार्थी का कहना है कि उनके बेटे-बहू और पोता-पोती सभी उन लोगों के कब्जे में हैं। पीड़ित ने पुलिस से गुजारिश की है कि वो उनके परिवार वालों को उनके कब्जे से मुक्त कराएं। पीड़ित परिवार की शिकायत मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को भी दी गई है। हालांकि सीएसपी ने अपहरण जैसी बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि जिस महिला और उसके पति के अपहरण की बात कही जा रही है, वो अपने बच्चों के साथ कहीं और रह रहे हैं। जल्द ही पूरा परिवार लौट आएगा। 23 मार्च / मित्तल