क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । राष्ट्रीय सेवा योजना को चलाने के लिये समाज सेवा हमारे रगों में होनी चाहिये। एन.एस.एस. का उद्देश्य वाक्य ही समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास को चरितार्थ करने के लिये स्वयंसेवक राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में सहभागी हुये। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का मुख्य ध्येय मध्यप्रदेश में संचालित सभी इकाईयों में एक-एक स्वयंसेवक का प्रशिक्षण कर संचालित इकाई को सफलतापूर्वक चलाना है। यह शिविर पूरे भारत वर्ष में नवाचार है। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 8 मार्च से 14 मार्च तक दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट परिसर में सम्पन्न हुआ। सात दिन तक विभिन्न गतिविधियों को कराते हुये स्वयंसेवकों को समापन समारोह मुख्य अतिथि प्रतिमा बागरी, राज्य मंत्री नगरीय निकाय मध्यप्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि प्रो. राकेश सिंह कुशवाह कुलगुरू छत्रसाल विश्वविद्यालय, छतरपुर, प्रो. आर. एस. कुराडिया, कुलगुरू अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा, कुलगुरू जबलपुर, कुलगुरू बिलासपुर विश्वविद्यालय, कुलगुरू चित्रकूट विश्वविद्यालय, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. मनोज अग्निहोत्री रासेयो मध्यप्रदेश शासन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में निरतंर अठारवीं बार सहभागी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय, ग्वालियर को अच्छे कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में जीवाजी विश्वविद्यालय के चार पुरस्कारों में दो पुरस्कार माधव महाविद्यालय, ग्वालियर को प्राप्त हुये। स्वयंसेवक रितेश सेन द्वारा नृत्य एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर माधव महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। डॉ. पाण्डेय को मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एन.एन.एस. ने शिविर को सफलतापूर्वक चलाने के लिए आदेशित किया था। जीवाजी विश्वविद्यालय दल का नेतृत्व डॉ. हरीशंकर कंसाना, समन्वयक रासेयो प्रकोष्ठ जीवाजी विश्वविद्यालय ने किया। शिविर सहभागी डॉ. प्रदीप सिंह भदौरिया एस.एल.पी. महाविद्यालय, डॉ. अशोक बिश्नोई एम.एल.बी. कॉलेज, डॉ. देवेन्द्र कोली, करैरा महाविद्यालय एवं डॉ. सरिता दीक्षित माघव महाविद्यालय ने डॉ. पाण्डेय को इस उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाईयां दी।