क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | गायक कलाकार मित्र समूह की ओर से 26 मार्च को शाम पांच बजे हरिशंकरपुरम स्थित मुक्तानंद आश्रम में राम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सतीश सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद अपर्णा पाटिल, एडवोकेट एवं गायक दीपांकर मिश्रा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की संयोजक हर्षदा गोखले, सुरेश घोड़के और पूजा शर्मा रहेंगी। यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस बार इसका विशेष आयोजन होगा, जिसमें समूह के सदस्य भजनों पर प्रस्तुति देंगे।