- 1.36 करोड़ रुपए सीधे खातों में ट्रांसफर बिलासपुर (ईएमएस)। बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय में रविवार को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1200 श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल और अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की।सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 500 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की गई। मंच से मुख्य अतिथि द्वारा हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए। स्वरोजगार के लिए ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में 6 चयनित हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपी गईं, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सकें। इस पहल को श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।विधायक अमर अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए और उन्हें शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने पर भी जोर दिया। मनोज राज 23 मार्च 2026