जबलपुर, (ईएमएस)। गढ़ा थानान्तर्गत इन्द्रा बस्ती गुरहा तालाब के समीप कल सुबह मकान को लेकर हुए विवाद के दौरान एक ही परिवार के दो पक्षों में टकराव हो गया इस दौरान हाथापायी एवं डंडे से हुई मारपीट में आधा दर्जन लोगों को चोटें आयी है दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि इन्द्रा बस्ती गुरहा तालाब गढ़ा निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा डाईवरी का काम करता है कल सुबह लगभग सात बजे उसकी पत्नी प्रेमलता घर के बाहर बर्तन धो रही थी तभी उसकी बहू कविता विश्वकर्मा आकर अपनी सास से गाली गलौज कर मारपीट करने लगी। राजेन्द्र बीच बचाओ करने लगा तो उसका बेटा तारकेश्वर डंडा लेकर आया और उसने अपने पिता राजेन्द्र विश्वकर्मा के साथ डंडे से मारपीट की। घटना में राजेन्द्र और उसकी पत्नी को हाथ पैर मेंचोटें आयीं है छोटी बहू खुशबु बीच बचाओ करने आयी तो उसे बड़े बेटे व उसकी पत्नी ने धक्का देकर गिरा दिया। घटना के बाद तारकेश्वर व उसकी पत्नी कविता ने जान से मारने की धमकी दी है। दूसरी ओर तारकेश्वर विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह नजूल की जमीन पर मकान बनाकर रहता है जिसका टैक्स पत्नी के नाम पर आता है उसके पिता राजेेन्द्र एवं भाई जुगलकिशोर उससे मकान खाली कराने को लेकर आये दिन विवाद करते हैं कल सुबह सात बजे उसके पिता राजेन्द्र एवं छोटे भाई जुगलकिशोर ने मकान के एक हिस्से को लेकर उसकी पत्नी कविता विश्वकर्मा से विवाद किया। उसके पिता राजेन्द्र व छोटा भाई जुगल किशोर मिलकर उसके एवं उसकी पत्नी से गाली गलौज कर हाथ मुक्कों से मार पीट करने लगे। छोटे भाई ने डंडे से उसे एवं उसकी पत्नी के पैर व कमर में चोटें पहुंचायी है। सुनील साहू / मोनिका / 23 मार्च 2026/ 01.50