जबलपुर, (ईएमएस)। सिविल लाईन्स थानान्तर्गत रहने वाला अखिलेश शुक्ला बेन्डर का काम करता है कल रात लगभग आठ बजे राजेश मेहरा उसके घर पर आकर उससे गाली गलौज कर रहा था इसी बात को लेकर अखिलेश की राजेश से कहासुनी हो गई थी कल दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे इन्द्रा मार्केट में राजेश मेहरा उसे मिला और अखिलेश को देखकर गाली गलौज करते हुए पुराने विवाद को लेकर लोहे के पल्टा से अखिलेश के माथे पर हमलाकर चोट पहुंचा दी। इसके बाद हमलावर राजेश ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सुनील साहू / मोनिका / 23 मार्च 2026/ 01.51