राज्य
23-Mar-2026
...


- मप्र में फिर बिगड़ेगा मौसम, किसान हो जाएं सतर्क भोपाल (ईएमएस)। मप्र के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश किसानों पर बहुत भारी पड़ी है। कई किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि 4 दिन की राहत के बाद एक बार फिर तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा, इसके चलते आधे मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर और उमरिया जिले में तेज हवा और गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर स्थित एक वायुमंडलीय चक्रवात बना हुआ है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से छाए हुए बादल पूर्व की तरफ शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि हल्के-फुल्के बादल जरूर छाए हुए हैं, लेकिन फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 26 मार्च से एक बार फिर प्रदेश के मौसम की स्थिति में बदलाव होगा। इन जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सागर, जबलपुर के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरोली, सीधी, मैहर, दमोह, सागर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट, शहडोल जिले में बारिश हो सकती है। जबकि निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी और उमरिया जिले में चमक के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है। विनोद/ 23 मार्च /2026